सिंधिया, दिग्विजय या कोई और होगा MP कांग्रेस का नया अध्यक्ष, सोनिया से मिलेंगे कमलनाथ

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2019

लोकसभा चुनावों की करारी हार के बाद देश भर में कांग्रेस संगठन में जारी उथल-पुथल के बीच मध्यप्रदेश पार्टी की कमान किसे मिलेगी। इसको लेकर प्रदेश की सियासत जोर पकड़ने लगी है। सिंधिया समर्थकों की चेतावनी और  बाला बच्चन व दिगव्विजय सिंह के नाम की चर्चा के बीच सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक के दौरान नये नाम पर चर्चा और फिर ऐलान होने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई नेताओं के सामने अपना दावा पेश कर दिया है। अटकलें तेज हैं कि शुक्रवार को पार्टी के नये प्रदेश प्रभारी के नाम का भी एलान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया को हराने वाले सांसद का विवादित बयान, SDM करती थीं सांसदों का चरण चुंबन

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को ही भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। वो धार्मिक यात्रा पर वैष्णो देवी जा रहे हैं। रास्ते में दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को वो सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। अभी कमलनाथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद को भी संभाल रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद एक व्यक्ति एक पद के नियम के कारण उनका पद छोड़ना तय है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के दावों के अलावा ऐसी भी खबर है कि सिंधिया बीजेपी के कई नेताओं के संपर्क में भी हैं। सिंधिया के समर्थक मंत्री और नेता बार-बार उन्हें पीसीसी चीफ बनाने की मांग अलग-अलग मंचों पर उठा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: मंत्री ने कहा ज्योतिरादित्य को महाराष्ट्र की क्यों मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दो

सिंधिया के ही प्रभाव वाले जिले दतिया के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने तो सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को चेतावनी दी है कि यदि अगले दस दिन में सिंधिया को अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो 500 समर्थक इस्तीफा दे देंगे। जबलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर सिंधिया के पक्ष में प्रदर्शन किया।लेकिन सिंधिया के अलावा बाला बच्चन के नाम की भी चर्चा है। दो दिन पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और दिग्विजय सिंह की मुलाकात के बाद इनके नाम की भी चर्चा चल पड़ी। हालांकि बाद में अजय सिंह ने पीसीसी चीफ की रेस में खुद के शामिल होने से इनकार किया था। 

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS