शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

भोपाल, एक सितंबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस रेलवे स्टेशन पर लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस का मंगलवार से प्रायोगिक ठहराव शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अधिकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का भोपाल मंडल के कोलारस स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

इस ट्रेन का ठहराव दो सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा। अधिकारी ने बताया कि इस ठहराव से कोलारस और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उज्जैनी एक्सप्रेस के जरिये योगनगरी ऋषिकेश, लक्ष्मीबाई नगर और मार्ग के प्रमुख स्टेशनों तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह ठहराव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में स्थानीय परिवहन के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में सो रहे युवक की मौत

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं

खरीफ सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने तय किया 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य