ग्वालियर में आज शुरू हो जाएगा सिंधिया फाउंडेशन का आइसोलेशन सेंटर

By दिनेश शुक्ल | Apr 20, 2021

ग्वालियर। सिंधिया फाउंडेशन का कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए तैयार किया गया 200 बेड का आइसोलेशन सेंटर मंगलवार शाम से काम करना शुरू कर देगा। बड़ी बात यह है कि इस सेंटर को फाउंडेशन ने महज चौबीस घंटों में तैयार किया है। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ी संस्था सिंधिया फाउंडेशन ने मेला फैसिलिटेशन सेंटर में 24 घंटे में 200 बिस्तर का कोविड आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है। इस सेंटर में आइसोलेट होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के निःशुल्क इलाज से लेकर काढ़ा व खाने का इंतजाम किया गया है। यह सेंटर मंगलवार की शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन संक्रमित मरीजों की देखरेख के लिए पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। 

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue