रोमानिया में मोदी सरकार की तारीफ करना सिंधिया को पड़ा भारी, सिटी मेयर ने जमकर लताड़ा

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रेस्क्यू करने के लिए रोमानिया पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार का गुणगान करना भारी पड़ गया। वहां के मेयर ने भारतीय छात्रों के सामने ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्लास लगा दी।

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालना सरकार का कर्तव्य है, कोई अहसान नहीं: राहुल 

वहीं मेयर ने सिंधिया को टोकते हुए कहा की आप ये बताएं कि यहां से कब जाएंगे। इन छात्रों के लिए यहां रहने और खाने की व्यवस्था हम कर रहे हैं, आप नहीं। आप ये सब बंद करो। शुरुआत में मेयर ने जब सिंधिया को टोका तो वह उत्तेजित होकर कहने लगे कि मुझे क्या बोलना है यह मैं तय करूंगा, सिंधिया के इसी बात पर मेयर भड़क गए और महाराज को फटकार लगाया।

उधर मेयर का गुस्सा देख सिंधिया का टोन तत्काल बदल गया और कहने लगे कि मैं समझ रहा हूं। रोमानिया सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद मेयर का गुस्सा थोड़ा कम हुआ और वे दूसरी तरफ चले गए।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर में सेना का जवान रिटायरमेंट के बाद हाथी पर सवार होकर लौटा घर, वीडियो हुआ वायरल

इसे लेकर एमपी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सिंधिया पर हमला किया है। भोपाल से विधायक पीसी शर्मा ने वीडियो शेयर लिखा कि जब छपास की राजनीति हो तो ऐंसे शर्मनाक पल भी झेलने पड़ते हैं...दूसरे देशों में जाकर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाते मोदी सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जब रोमानिया के मेयर ने उन्हें याद दिलाया कि बच्चों के खाने और रहने का बंदोबस्त हमने किया है आपने नहीं ,आप अपनी बात कीजिए।

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सलमान निजाम ने ट्वीट करते हुए कहा कि जुमला भारत में काम करता है, विदेशों में नहीं। देखिए राहत शिविर में रोमानिया मेयर ने कैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया को पाठ पढ़ाया और कहा कि आप कब यहां से जाओगे। राहत शिविर में जगह और खाना हम दे रहे हैं, आप नहीं। छात्र तालियां भी बजा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी