केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की आत्मीय भेंट

By प्रेस विज्ञप्ति | May 23, 2026

शिवपुरी/ग्वालियर/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी प्रवास के दौरान आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के माध्यम से ही विकास की गति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन और प्रदेश संगठन की सक्रिय भूमिका में मध्यप्रदेश विकास एवं सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम