केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में फिलैटेलिक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

By प्रेस विज्ञपति | Apr 14, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय में “Ek Bharat, Shreshth Bharat: Celebrating India’s Unity & Democracy through Postage Stamps” विषय पर आयोजित विशेष फिलैटेलिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी डाक विभाग द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Ambedkar Jayanti पर Delhi Teachers University का संकल्प, Education से बनेगा समतामूलक समाज

युवा फिलैटेलिस्ट्स से संवाद, नवाचार और रचनात्मकता को सराहा

इस अवसर पर सिंधिया ने युवा फिलैटेलिस्ट्स, डाक टिकट संग्राहकों एवं डिजाइनरों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी भारत की डाक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उसे आधुनिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रही है।

डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के बीच सहयोग को बताया महत्वपूर्ण कदम

केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह सहयोग भारत की सांस्कृतिक एवं डाक विरासत को और व्यापक रूप से प्रस्तुत करने में सहायक होगा। इसके माध्यम से भविष्य में प्रदर्शनी, जनजागरूकता कार्यक्रम और नवाचार आधारित फिलैटेलिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में Amit Shah का Gorkha Card, बोले- बंगाल का विभाजन नहीं, संवैधानिक समाधान होगा

डाक विभाग की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका पर दिया जोर

सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आने वाले अमृतकाल के 22 वर्षों में भी यह अपनी जिम्मेदारी को और सशक्त रूप से निभाता रहेगा।

उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समावेशिता और राष्ट्रीय एकता के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत