सिंधिया बोले विकास के लिए बनाई थी कांग्रेस की सरकार, कमलनाथ ने भ्रष्टाचार की लकीर खींच दी

By दिनेश शुक्ल | Oct 22, 2020

ग्वालियर। वर्ष 2018 के चुनाव में मैं और शिवराज जी आमने-सामने थे, लेकिन दोनों का उद्देश्य विकास, प्रगति और जनसेवा ही था। जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो हमने सोचा था कि ये एक प्रगतिशील, विकासशील सरकार होगी। विकास की जो लकीर शिवराज जी ने इतने सालों में खींची थी, उससे भी लंबी लकीर खींचेगी। कांग्रेस की सरकार बनाने में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की बड़ी भूमिका रही। जनता ने 26 सीटें दीं। हमारी सोच थी कि मुख्यमंत्री कोई भी बने,  लेकिन इस क्षेत्र का, प्रदेश का विकास होना चाहिए। मगर कमलनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार की लंबी लकीर खींच दी। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को करैरा, पोहरी, जौरा, सुमावली, मुरैना एवं ग्वालियर में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री बोले दल ही नहीं दिल भी बदला

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। मुझसे भी कहलवाया। ये भी कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर कर्ज माफ नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। मैंने 10 महीने तक इंतजार किया, लेकिन कर्जमाफी नहीं हुई। जो भी सरकार हमारे अन्नदाताओं से गद्दारी करेगी, उसे धूल चटाने का काम सिंधिया परिवार करेगा। यही, कमलनाथ सरकार के साथ हुआ। सिंधिया ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ कमलनाथ-दिग्विजयसिंह की वही जोड़ी है, जिसने पूरे प्रदेश के साथ गद्दारी की। दूसरी तरफ शिवराजसिंह जी के नेतृत्व में कमल की, कमाल की सरकार है। शिवराज जी ने मुख्यमंत्री बनते ही वो लॉक तोड़ दिया, जो कमलनाथ-दिग्विजयसिंह की जोड़ी ने प्रदेश के विकास पर लगाया था। उन्होंने आते ही किसानों के खातों में फसल बीमा के पैसे डाले। केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये देती है। हमने शिवराज जी से अनुरोध किया, उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से इसमें 4 हजार की राशि और जोड़ दी। अब हर किसान को 10 हजार रुपये मिलेंगे। सिंधिया ने कहा कि अब शिवराज जी की सरकार है, इसलिए किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: चलो-चलो...वाले कमलनाथ को जनता ही चलता करेगीः चौहान

सांसद सिंधिया ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आते ही विकास के काम शुरू कर दिये हैं, फिर भी अगर आप लोगों की कोई और मांग है, तो वो भी पूरी होगी। आप आने वाली 03 तारीख को कमल खिलाइये, आपके विकास की चिंता हम करेंगे। सिंधिया ने कहा कि आपके हाथों में दो झंडे हैं। एक झंडा भाजपा का और एक सिंधिया परिवार का। आपको इन दोनों झंडों का मान-सम्मान रखना है। इसके लिए सभी लोग तीन तारीख को एक-एक वोट भाजपा को देकर कमल के फूल को खिलाने का संकल्प लें।

प्रमुख खबरें

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया