सिंधिया बोले धोखेबाज सरकार को दिखाया आईना

By दिनेश शुक्ल | Jul 06, 2020

भोपाल। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने समर्थक मंत्रीयों ब्रजेन्द्र सिंह यादव और महेंद्र सिंह सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चवल रैली के माध्यम से संबोधित किया। उन्होनें इस दौरान कहा कि  स्व. अटलजी ने कहा था कि यह आर या पार की लड़ाई है, यह कोई चेहरा ढंकने का समय नहीं है। इसलिए हमें चुप नहीं रहना है। हम सब एक हैं। किसी भी व्यक्ति पर प्रहार होगा, तो हमें एक दूसरे की पैरवी करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को ईंट का जवाब, पत्थर से देना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल जनता का हित चाहती है, जनता की प्रगति चाहती है। सिंधिया ने कहा कि मुंगावली में ब्रजेन्द्र सिंह ने जो कुर्बानी दी है, कांग्रेस उस पर कालिख पोतने का काम कर रही है। कांग्रेस गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है,  जिससे हमें सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं और हम कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे तो हमारी विजय निश्चित है। सिंधिया ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी ने कहा था हाथ की उंगलियां अगर संयुक्त हो जाती हैं तो फिर मुट्ठी बन जाती है। मैं कहना चाहता हूं कि आप सभी कार्यकर्ता एक हैं और कांग्रेस को मुट्ठी का सामना करना पड़ेगा।

 

इसे भी पढ़ें: यह केवल भाजपा की सरकार बनाए रखने का नहीं, लुटेरों को सबक सिखाने का चुनाव है

सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार के कार्यकाल के 10 महीने निकल गए,  लेकिन किसानों का कर्जामाफ नहीं हुआ। कई  किसानों को फर्जी सर्टिफिकेट दे दिए गए। कांग्रेस ने कहा था कि कन्यादान योजना में 51000 रुपये देंगे, लेकिन मुंगावली-बमौरी में किसी को यह राशि नहीं मिली। नौजवानों को प्रतिमाह 4 हजार रूपया बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही, लेकिन मुंगावली-बमौरी में किसी नौजवान को यह भत्ता नहीं मिला। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य था ‘झूठा आश्वासन देकर जनता का पैसा खींचो और अपनी पॉकिट को सींचो’।  सिंधिया यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि देश के 70 साल के इतिहास में किसी राज्य में 1 साल के अंदर किसी पार्टी से 20 विधायकों, 6 मंत्रियों ने त्यागपत्र नहीं दिया, लेकिन इस सरकार को आईना दिखाने के लिए हमें यह कठोर निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 15 महीने के कार्यकाल में कोई मंत्री और विधायक मुंगावली-बमौरी क्षेत्र में नहीं आया। केवल मैं और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ही जनता के बीच पहुंचे,  कभी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अपना चेहरा तक नहीं दिखाया। 

 

सिंधिया ने कहा कि हमारी सरकार जिस चंबल एक्सप्रेस वे के लिए काम कर रही है,  वह 400 किलोमीटर का  चंबल एक्सप्रेस वे है जो इटावा को कोटा से जोड़ेगा। इससे भिण्ड, मुरैना, श्योपुर की विधानसभाएं जुड़ेंगी।  दूसरा महत्वपूर्ण काम है ग्वालियर से मुरैना होते हुए श्योपुर की  नैरो गेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करना। यह 4 हजार करोड़ की योजना है। जरा अनुमान लगाइये कि चंबल के बीहड़ों में विकास का कितना काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। इस सरकार ने मुंगावली- बमौरी क्षेत्र के लिए भी अनेकों योजनाएं बनाई हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की मुलाकात

इस दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमोरी विधानसभा की वर्चुअल रैली को भोपाल से संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस जो कहती है, उसे पूरा नहीं किया। वरिष्ठ नेता  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वन अधिकार पत्र आदिवासियों को मिले इस की लड़ाई संसद में लड़ी जिसके परिणाम स्वरूप संसद में बिल पारित हुआ। लेकिन 15 महीने मध्यप्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने एक भी आदिवासी को वन अधिकार पट्टा नहीं दिया। जबकि संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज जी ने आदिवासियों की सुध लेते हुए उन्हें 18 हजार वनाधिकार पट्टे देने के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी और सिंधिया जी ने ग्वाल टोरिया के बांध के लिए 96 करोड़ की राशि और बमोरी में एक पीजी कालेज भी स्वीकृति किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते और 15 महीने कमलनाथ सरकार के रहते बमोरी में जो काम नहीं हुए हैं, उससे कहीं अधिक काम भाजपा सरकार ने किया और करेगी।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत