उत्तराखंड में स्कूटी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी के 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि रात सवा 11 बजे स्कूटी सड़क से नीच 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रजवार ने बताया कि स्कूटी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

US Deportation: अफगान नागरिक को अमेरिका ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य निर्वासित किया

Donald Trump के आदेश के खिलाफ ओंटारियो के प्रमुख Doug Ford ने झील किनारे लगाया नया बोर्ड

TMC MP Abhishek Banerjee को Kolkata Police ने भेजा नोटिस, होर्डिंग विवाद में पेशी का आदेश

Khelo India 2.0 से खिलाड़ियों का होगा समग्र विकास, हमीरपुर में बोले Anurag Thakur