शतको का रिकॉर्ड बनाने से चूके फिंच, पाकिस्तान के खिलाफ खेली 90 की पारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

अबुधाबी।कप्तान आरोन फिंच लगातार तीसरे शतक से दस रन से चूक गए लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को छह विकेट पर 266 रन तक पहुंचाया।फिंच ने 136 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाये। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।बारिश के कारण मैच 15 मिनट देर से शुरू हुआ। 

फिंच ने पहले दो मैचों में 116 और नाबाद 153 रन बनाये थे।श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम सबसे ज्यादा लगातार चार वनडे शतक का रिकार्ड है जबकि नौ अन्य बल्लेबाज लगातार तीन शतक बना चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंद में 71 रन बनाये जिसके आठ चौके और एक छक्का शामिल था। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह