कांग्रेस की बैठक में महिला नेता से हाथापाई, पार्टी जिलाध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

देवरिया। देवरिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस की स्थानीय इकाई में घमासान शुरू हो गया है। मामले को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय सचिव की बैठक में हुई मारपीट के सिलसिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, अनुशासनहीनता के आरोप में दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। देवरिया सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुंद भाष्‍कर मणि को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की नेता तारा यादव देवरिया सीट से मुकुंद भाष्‍कर मणि को टिकट दिए जाने से काफी नाराज हैं। उनका आरोप है कि मुकुंद बलात्कार के एक मामले में आरोपित रहें हैं, इसलिए उनको टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

P Chidambaram ने Parliament के कामकाज पर उठाए सवाल: बिना सार्थक चर्चा 12 Bills पास, दुर्भाग्यपूर्ण

Trump की ऐतिहासिक Venezuela Oil Deal, 65 अरब बैरल तेल पर US के नियंत्रण के क्या हैं मायने?

Tibet में फंसे Indian Pilgrims वैकल्पिक Zhangmu मार्ग से नेपाल लौटे

Samay Raina के बिहारी-Kashmiri Pandit Joke पर भड़के Mithilesh Tiwari, बताया असहनीय अपमान