SDM ने बुलाया ज्ञापन लेकर, गाड़ी के सामने लेट गए कांग्रेस विधायक

By Suyash Bhatt | Nov 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक विजय चौरे की एसडीएम से ज्ञापन को लेकर तकरार हो गई। जानकारी के मुताबिक विधायक एसडीएम की कार के सामने लेट गए। समर्थक एसडीएम के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद में एसडीएम ने कार से उतरकर समस्या सुनी और समस्या हल करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि 15 वित्त आयोग को लेकर जनपद पंचायत सीईओ द्वारा की गई अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस विधायक विजय रेवनाथ चौरे और अन्य नेता सोमवार को प्रदर्शन कर रहे थे। एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए उन्हें धरना स्थल पर बुलाना चाह रहे थे। इतने में एसडीएम श्रेयांश कूमट वहां से निकलने लगे।

जिसके बाद विधायक और अन्य कांग्रेसियों को कार के पास ही ज्ञापन देने की बात करने लगे। तब विधायक विजय चौरे आक्रोशित हो गए। और एसडीएम की कार के सामने जमीन पर लेट गए। इसके साथ उनके साथ बैठे अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जमीन पर बैठ गए।

वहीं विधायक विजय चौरे ने कहा कि हम जनपद सदस्यों के राशि आवंटन में हो रही अनियमितताओं के लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने धरना स्थल पर बुला रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर