नवरात्रि के दौरान बंद रहेंगी शराब की दुकानें? SDMC मेयर ने केजरीवाल सरकार से की यह मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर मुकेश सूर्यन ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे नवरात्रि के त्योहार के दौरान 11 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया। केजरीवाल को लिखे पत्र में, सूर्यन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए रोज मंदिर आने वाले भक्तों की धार्मिक भावनाएं के रास्ते में पड़ने वाली शराब की दुकानों से प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान भक्त शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं और नौ दिनों तक उपवास रखते हैं तथा मांसाहारी खाद्य पदार्थों, शराब एवं कुछ मसालों से भी परहेज करते हैं।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट