एसडीओ ने बिल भुगतान के लिए माँगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

कटनी। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने  ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के एसडीओ को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तालाब निर्माण के बिलों के भुगतान के एवज में एसडीओ ने सवा लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंधों के चलते हुई थी हत्या

शिकायत की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से फरियादी ठेकेदार रवि मिश्रा को पहली किश्त के 50 रुपये देने के लिए सोमवार को एसडीओ अजय कुमार सिंगौर के पास भेजा गया। ठेकेदार ने कटनी के माधवनगर गेट के पास एसडीओ सिंगौर को जैसे ही पैसे दिये, उसी समय लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रिश्वत के पैसों के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने एसडीओ अजय कुमार सिंगौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है और फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर