दिल्ली के नेब सराय में तेंदुए की तलाश जारी, फार्महाउस के पास देखा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2023

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शुक्रवार रात देखे गए तेंदुए की तलाश अभी भी जारी है। हालात पर नजर रखने के लिए इलाके में कम से कम 50 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

बाद में वह नजर नहीं आया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति पर नजर रखने के लिए नेब सराय पुलिस थाने के कम से कम 50 कर्मियों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है, जो थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राणा की देखरेख में वन विभाग के कर्मियों के साथ काम कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम दिन में कम से कम तीन बार घोषणा कर रहे हैं कि यदि उन्हें तेंदुआ दोबारा दिखे तो क्या करें और क्या न करें।” वन विभाग ने शनिवार को कहा कि 40 कर्मियों की दो टीमों ने ‘अरावली हिल्स रेंज’ से जुड़े जंगल क्षेत्र की तलाशी ली है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें