जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान फिर शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने घने जंगल में छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए सोमवार को तलाश अभियान फिर से शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, ये आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हो सकते हैं और इनमें से दो शीर्ष आतंकवादियों पर 30-30 लाख रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया और बड़ा तलाश अभियान शुरू किया गया।

हालांकि अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात को अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से फिर से अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और तलाश अभियान आसपास के क्षेत्रों तक बढ़ा दिया गया है लेकिन घना जंगल और दुर्गम इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Insomnia से हैं परेशान तो अपनाएं Military Method, 120 सेकेंड में मिलेगी गहरी नींद

Pakistani Soldiers Killed In Attack: उड़ा डाला पाकिस्तानी सेना का काफिला, सैनिकों के उड़े चिथड़े!

इतिहास रच Mirabai Chanu ने पूरा किया मेडल का ग्रैंड स्लैम! Nagoya Asian Games में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को मिला वेटलिफ्टिंग पदक

Russia-China Counter: ग्रीनलैंड में मिलिट्री बेस बनाएगा अमेरिका, हो गई बड़ी डील!