यूपी में बीजेपी और सहयोगी दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव, जेपी नड्डा बोले- फिर एक बार NDA 300 पार

By अंकित सिंह | Jan 19, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा ने अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फार्मूला निकाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि फिर एक बार NDA 300 पार। जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमने उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए कई बड़े कार्य किए हैं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश