सेबी ने डीएचएफएल के कपिल वधावन, धीरज वधावन सहित चार अन्य को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2025

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने‘दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड’ (डीएचएफएल) के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) कपिल वधावन, पूर्व निदेशक धीरज वधावन और चार अन्य को वित्तीय अनियमितताएं करने, धन का दुरुपयोग करने और खातों में हेराफेरी करने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से पांच साल तक के लिए मंगलवार को प्रतिबंधित कर दिया।

सेबी के आदेश के अनुसार, कपिल वधावन और धीरज वधावन पर प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है जबकि राकेश वधावन और सारंग वधावन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है तथा हर्षिल मेहता और संतोष शर्मा पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

इस अवधि के दौरान, वे प्रतिभूति बाजार तक पहुंच नहीं बना सकते, किसी भी प्रकार से प्रतिभूतियों में लेन-देन नहीं कर सकते, और सूचीबद्ध कंपनियों, पंजीकृत मध्यस्थों, या बाजार से धन जुटाने का इरादा रखने वाली सार्वजनिक कंपनियों में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक जैसे किसी भी पद पर कार्य नहीं कर सकते।

कपिल वधावन और धीरज वधावन पर 27-27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि राकेश वधावन और सारंग वधावन पर 20.75-20.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हर्षिल मेहता पर 11.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और संतोष शर्मा को कुल 12.75 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना होगा।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन