SEBI ने शेयर बाजारों में कारोबार से जुड़े ढांचे को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों में कारोबार से संबंधित ढांचे में बड़े बदलाव का प्रस्ताव किया। इसका मकसद नियमों को सरल बनाना, दोहराव को हटाना और बाजार सहभागियों के लिए अनुपालन के बोझ को कम करना है। ये प्रस्ताव शेयर बाजारों और जिंस वायदा-विकल्प बाजारों में कारोबारी सुगमता बढ़ाने की सेबी की व्यापक पहल का हिस्सा हैं।

सेबी ने सुझाव दिया कि विशेष रूप से निपटान पर लागू होने वाले प्रावधानों को अलग करके एक अलग मास्टर परिपत्र में स्थानांतरित करना चाहिए, ताकि विनियामक दोहराव से बचा जा सके।

पारदर्शिता में सुधार के लिए सेबी ने थोक सौदों के खुलासों को मिलाने और जानकारी के प्रसार को यूसीसी स्तर के बजाय ग्राहक पैन स्तर पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है।

सेबी ने द्वितीयक बाजार में अवरुद्ध राशियों के साथ यूपीआई आधारित कारोबार से संबंधित प्रावधानों को अद्यतन करने का भी प्रस्ताव किया है। बाजार नियामक ने इन प्रस्तावों पर 30 जनवरी तक लोगों से टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।