SEBI का कस्टोडियंस के लिए नया फरमान: विनियमित और गैर-विनियमित सेवाओं को करना होगा अलग, नेटवर्थ के नियम भी बदले

By रेनू तिवारी | Mar 05, 2026

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बुधवार को गैर-बैंक कस्टोडियंस (Non-bank Custodians) के लिए नए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन नियमों के तहत अब कस्टोडियंस को अपनी विभिन्न वित्तीय सेवाओं को अलग-अलग रणनीतिक व्यापार इकाइयों (Strategic Business Units - SBU) के माध्यम से संचालित करना अनिवार्य होगा। इनमें इन इकाइयों के लिए अलग खाते बनाए रखने और इन व्यवसायों के लिए स्वतंत्र रूप से नेटवर्थ संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Subedaar Movie Review | अनिल कपूर का दमदार अभिनय, लेकिन कमजोर कहानी ने फीका किया फिल्म का असर

सेबी ने बुधवार को जारी अपने परिपत्र में कहा, ‘‘एसबीयू के लिए समान दूरी के आधार पर अलग खाते तैयार और बनाए रखे जाएंगे, कस्टोडियन के लिए नेटवर्थ के मानदंड एसबीयू के बही-खातों को छोड़कर पूरे किए जाने चाहिए।’’ उन्हें निर्देश दिया गया है कि यदि वे गैर-विनियमित वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं, तो वे ग्राहकों को इस बारे में बताएं और एक पावती प्राप्त करें कि सेबी ऐसी गतिविधियों से संबंधित शिकायतों का निपटारा नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह