सेबी ने बेहतर बोली आधार पर प्रतिभूतियों के आवंटन के लिये नया दिशानिर्देश जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2022

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को निजी नियोजन आधार पर बॉन्ड जारी किये जाने के लिये कीमत निर्धारण की ‘इलेक्ट्रॉनिक बुक बिल्डिंग’ प्रक्रिया में बदलाव किया। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिभूतियों का आवंटन बेहतर बोली पर हो न कि बेहतर प्रौद्योगिकी से युक्त बोलीदाता के तेजी से बोली लगाने के आधार पर। इसके अलावा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड नेएंकर निवेश धारणा को एक विकल्प के रूप में पेश किया है, ताकि निर्गम जारी करने वाले मांग का आकलन कर सकें और कुछ संभावित निवेशकों से बोली को लेकर आश्वासन प्राप्त कर सकें।

सेबी ने कहा, ‘‘तेजी से बोली लगाकर सफल बोलीदाता बनने को लेकर चिंता दूर करने के लिये, ‘बुक बिल्डिंग’ प्रक्रिया में संशोधन जरूरी है ताकि यह सुनश्चित हो कि आवंटन बेहतर बोली के जरिये हो न कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त तेजी से बोली लगाने के आधार पर।’’ नया विधान अगले साल एक जनवरी से प्रभाव में आएगा। सेबी ने कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक बुक बिल्डिंग’ प्रक्रिया 50 करोड़ रुपये और उससे ऊपर की राशि की सभी निजी नियोजन के आधार पर जारी प्रतिभूतियों के लिये है। इसमें अधिक अभिदान आने पर बोली रखने का विकल्प शामिल है। शेयर बाजार ‘इलेक्ट्रॉनिक बुक’ प्रदाता हैं।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना