By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020
नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)ने अवैध तरीके से धन जुटाने के लिए कल्पबट रीयल एस्टेट लिमिटेड और उसके निदेशकों पर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बाजार नियामक सेबी ने यह जुर्माना कंपनी और निदेशकों के अवैध सामूहिक योजना के माध्यम से 31 मार्च 2013 को 15.65 करोड़ रुपये जुटाने पर लगाया है। कंपनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत 2,338 निवेशकों से यह राशि जुटायी थी। सेबी ने कंपनी को जुलाई 2014 में अवैध रूप से जुटायी गयी 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेशकों को 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया था।