SEBI ने म्यूचूअल फंड घरानों के लिए विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर एक अरब डॉलर की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

नयी दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को म्यूचूअल फंड घरानों के लिए विदेशी निवेश की सीमा मौजूदा 60 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर एक अरब डॉलर कर दी। सेबी ने जारी एक सर्कुलर में कहा कि म्यूचूअल फंड उद्योग की कुल सीमा बढ़ाकर सात अरब डॉलर कर दी गयी है। सीमा में इस बदलाव से म्यूचूअल फंड कंपनियों को विदेशी प्रतिभूतियों के लिये कोष का ज्यादा हिस्सा आवंटित करने की मंजूरी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर: कूड़ाघर में जोरदार धमाका, ब्लास्ट के बाद स्थानीय निवासियों के बीच दहशत

इसके अलावा म्यूचूअल फंड उद्योग के लिए एक अरब डॉलर की समग्र सीमा के साथ प्रति म्यूचूअल फंड अधिकतम 30 करोड़ डॉलर के आधार पर ओवरसीज एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (इटीएफ) में निवेश कर सकते हैं। इससे पहले प्रति घराना यह निवेश सीमा 20 करोड़ डॉलर थी। सेबी ने कहा कि निवेश की नयी सीमाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता