सेबी का एलएंडटी के 9,000 करोड़ रुपये शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इंजीनियर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के 9,000 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी देने से मना कर दिया है। एलएंडटी ने शनिवार को इस संबंध में शेयर बाजार को सूचना दी।

कंपनी ने कहा सेबी ने उससे शेयर पुनखर्रीद पर आगे बढ़ने से मना किया है। सेबी का कहना है कि शेयरों की पुनर्खरीद के बाद कंपनी पर बकाया कुल गारंटी और बगैर गारंटीवाला कर्ज उसकी चुक्ता पूंजी और मुक्त आरिक्षित कोष के दोगुना से अधिक हो जाएगा। इसके लिए सेबी ने कंपनी के एकीकृत वित्तीय लेखा-जोखा को आधार बनाया है।

इसे भी पढ़ें- दोषपूर्ण कर नीतियों से एमआरओ उद्योग में 90,000 नौकरियों का नुकसान

उल्लेखनीय है कि एलएंडटी की योजना 6.1 करोड़ शेयरों की पुनर्खरीद करने की है। कंपनी ने इसके लिए 1,475 रुपये प्रति शेयर खरीद मूल्य तय किया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा