By अभिनय आकाश | Jun 01, 2023
पाकिस्तान की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 200 भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को आज कराची की जिला जेल मालिर से रिहा किया जाएगा। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने वाले भारतीय मछुआरों का यह दूसरा जत्था है। मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
12 मई को मलिर जेल से 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। शुरुआत में पहले बैच में भी 200 को रिलीज किया जाना था। लेकिन उनमें से दो की रिहाई के कुछ दिन पहले ही जेल में मौत हो गई - 6 मई को जुल्फिकार और 9 मई को सोमा देवा। रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों काफी समय से अस्वस्थ थे। 100 भारतीय मछुआरों के तीसरे जत्थे को संभवत: 3 जुलाई को रिहा किया जाएगा।