म्यांमा में प्रदर्शन का दूसरा सप्ताह, कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2021

यंगून। म्यांमा में सड़कों पर जारी जनांदोलन शनिवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है और यहां प्रदर्शनकारी व देश की सैन्य सरकार में से कोई भी पक्ष संघर्ष से पीछे हटने को तैयार नहीं है। देश के सबसे बड़े शहर यंगून के मुख्य चौराहे लेदेन पर एकत्र होने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से पूरे शहर में अन्य जगहों पर... अमेरिका और चीन के दूतावास सहित.. गए। पांच या उससे ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। 

 

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में नहीं थम रहा प्रदर्शन, तख्तापलट के विरोध में दूसरे सप्ताह भी निकाली गई रैली


राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सैन्य सरकार के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा के बाद से अमेरिका को म्यांमा में एक फरवरी को हुए तख्ता पलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थक के रूप में देखा जा रहा है। चीन को सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के मित्र के रूप में देखा जा रहा है इसलिए उसे देश में कोई पसंद नहीं कर रहा है। म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मंडले में भी प्रदर्शन फिर से शुरू हो गए हैं और यहां वकीलों का बड़ा समूह प्रदर्शन कर रहा है। सेना ने देश की नेता आंग सान सू ची और उनकी पार्टी को सरकार से हटा दिया है और हाल में चुनाव जीतने वाले सांसदों को संसद सत्र में शामिल नहीं होने दे रहा है। सू ची और सरकार के अन्य वरिष्ठ सदस्य फिलहाल हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

ADR Report: 6वें चरण के मतदान में 21% पर उम्मीदवारों पर आपराधिक आरोप, किस पार्टी में कितने दागी जानें यहां

Amethi में Smriti Irani के खिलाफ नाराजगी देखकर भाजपा के होश उड़े हुए हैं

Jharkhand Cash Haul | झारखंड नकदी मामले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम को 6 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र के नांदेड में इनकम टैक्स की रेड, मिली 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति