तिजोरी में बंद महारानी एलिजाबेथ II का सीक्रेट लेटर, 63 साल पहले लिखे इस पत्र में ऐसा क्या लिखा है, जिसे 2085 तक खोला नहीं जा सकता

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2022

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा लिखा गया एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग में एक तिजोरी में रखा है। पत्र नवंबर 1986 में लिखा गया था। बताया जाता है कि इसमें सिडनी के लोगों को संबोधित किया गया था, लेकिन इसे केवल 2085 में खोला जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया सेवेंन न्यूज के अनुसार यहां तक ​​​​कि रानी के निजी कर्मचारी भी पत्र की सामग्री से अनजान हैं क्योंकि यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र में कांच के अंदर बंद है। ये रहस्यमय पत्र महारानी द्वारा उस भवन के जीर्णोद्धार का जश्न मनाने के लिए लिखा गया था, जिसे 1898 में महारानी विक्टोरिया की परदादी की हीरक जयंती मनाने के लिए बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: Radhika Apte Birthday Special: कभी न्यूड सीन पर मचा था बवाल, रिलीज नहीं हुई थी फिल्म लेकिन आज ओटीटी क्वीन है अभिनेत्री

बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बयान में कहा कि महारानी ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्रसिद्ध पहली यात्रा से अब तक 16 यात्राएं कीं। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को किंग चार्ल्स III को राज्य का प्रमुख घोषित किया, जो 70 वर्षों में पहले नए सम्राट हैं। 

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा