महिला सिपाही के मर्डर का खुला राज, क्राइम ब्रांच ने हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

By रितिका कमठान | Oct 01, 2023

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपने ही एक हेड कांस्टेबल को महिला कांस्टेबल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेड कांस्टेबल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, जिसने वर्ष 2021 में एक महिला कांस्टेबल की हत्या को अंजाम दिया था।

 

हत्या के बाद आरोपी कांस्टेबल ने महिला के शव को नाले में छुपाया था। वही दिल्ली पुलिस ने अब आरोपी कांस्टेबल की निशानदेही पर 2 साल के बाद मृतक महिला कांस्टेबल के कंकाल को बरामद किया है। इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच ने दी है। मीडिया से बात करते हुए क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि इस हत्या का आरोपी सुरेंद्र सिंह राणा है जो कि दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

 

आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद ऐसा जाल बिछाया की जांच में किसी को उसे पर शक नहीं हुआ। आरोही परिवार की शादी के फंक्शन में भी पहुंचा ताकि उसे पर किसी को शक ना हो। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने साजिश में अपने साले रविंद्र को भी शामिल किया था। आरोपी का साला मृतका के परिवार को फोन कर बताता था कि हम साथ हैं और जल्द ही वापस लौटेंगे। जाने दो ना मिलकर दुनिया को गुमराह कर रहे थे।

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी का साला रविंद्र पीड़िता के परिवार को बताता था कि हमें अपने परिवार से खतरा है इसलिए हम भाग गए। बता दे कि आरोपी ने मृतका की आवाज की रिकॉर्डिंग भी की थी ताकि परिवार को उसकी आवाज सुन कर गुमराह कर सके। और परिवार को भरोसा दिला सके की लड़की ठीक है।

 

क्राइम ब्रांच के मुताबिक अमृत का 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी। दोनों पीसीआर में तैनात थे जहां उनकी जान पहचान हुई। वर्ष 2019 में मृतका ने रिजाइन दे दिया था क्योंकि उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के पद पर उसकी तैनाती हो गई थी। बता दे की मृत्यु का यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी और मुखर्जी नगर में पीजी में रहती थी।

 

मुखर्जी नगर में ही आरोपी मृतका से मिलने जाता था। इसी बीच 8 सितंबर को आरोपी ने मृतका की अलीपुर में सुनसान जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी। अमृत का कैलाश को नाले में छुपा दिया और उसे पर पत्थर डाल दिए। पुलिस ने सबसे पहले मामले में राज्यपाल को पड़ा जिसके नाम पर फर्जी आईडी के जरिए नंबर फोन नंबर लिया गया था जिसके बाद में परत दर परत मामला खुलता गया।

प्रमुख खबरें

MGNREGA का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, नेताओं ने जलाईं VB-G Ram G Bill की प्रतियां

अब असली चेहरा सामने आ रहा है , Hijab Video को लेकर उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

Astrology Tips: सपने में देवी दुर्गा के दर्शन होना इस बात का होता है संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

भारत में मिले प्यार से गदगद लियोनेल मेस्सी, किया भावुक पोस्ट, जानें क्या लिखा