Palmistry Reading: हथेली में छिपा है आपकी सेहत और लंबी उम्र का राज, जानिए कहां होती है ये रेखा

By अनन्या मिश्रा | Apr 22, 2025

जीवन में हर व्यक्ति की यह चाहत होती है, उसकी उम्र लंबी हो और उसको जीवन में सभी सुख-सुविधा प्राप्त करके इस संसार से विदा लें। लेकिन हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली में लाइफ लाइन लंबी होती है, उनकी उम्र लंबी होती है और वह अपने जीवन में भी तरक्की करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली में जीवन रेखा कहा पाई जाती है और लाइफ लाइन का क्या मतलब होता है।

जीवन रेखा

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 26 April 2025 | आज का प्रेम राशिफल 26 अप्रैल | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

टूटी-फूटी जीवन रेखा

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा टूटी-फूटी होती है। यह इस ओर संकेत करता है कि आपको लंबी उम्र जीने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। जिसका अर्थ है कि आप जीवन में किसी न किसी रोग या बीमारी का शिकार हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति की तबियत बार-बार खराब होती रहती है।

गहरी और स्पष्ट जीवन रेखा

अगर हथेली की रेखाएं गहरी और स्पष्ट होती है, तो यह इस ओर संकेत करता है कि आपकी उम्र लंबी होगी। साथ ही आप स्वस्थ जीवन बिताएंगे। हथेली में इस तरह की रेखाएं होने से जातक खुशहाल जीवन जीता है और बहुत कम बीमार पड़ता है।

दो भागों में बंटी जीवन रेखा

अगर किसी जातक की जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति की मृत्यु अपने पैतृक घर से दूर होगी। कलाई के पास जीवन रेखा के अंतिम हिस्से के दो भागों में बंटने पर ऐसा संकेत मिलता है। यह व्यक्ति अपने जीवन के आखिरी समय में घर से दूर होते हैं।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka में Tri-Series के लिए India A टीम का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi को मौका

Top 10 Breaking News 14 May 2026 | BRICS Summit 2026 | Red Fort Blast NIA Chargesheet | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

तीन साल की बच्ची से बलात्कार का मामला: न्याय की मांग को लेकर LG से मिलेंगे सांसद संजय सिंह

NEET-UG Paper Leak पर देश भर में बवाल, Delhi में छात्रों का उग्र Protest, सरकार से मांगे जवाब