SRH की सफलता का राज़ आया सामने, Coach James Franklin ने बताई Pat Cummins की रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि आईपीएल में गेंदबाजों को बल्लेबाजों के आक्रामकता से रन बनाने के तरीकों की गहरी समझ होनी चाहिये। उन्होंने अपने इस तर्क को पैट कमिंस के उस दांव से जोड़ा जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की पूल शॉट खेलने की आदत का फायदा उठाया था। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने आर्य को आफ स्टम्प के बाहर बाउंसर फेंका और अपर कट की बजाय आर्य ने पूल शॉट खेला जिससे गेंद डीप स्क्वेयर लेग पर खड़े एशान मलिंगा के हाथों में गई।

उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार आपको वह गेंद फेंकने की जरूरत नहीं होती जिसकी फील्ड अपेक्षा करती है। आपको विरोधी बल्लेबाजों की ताकत और कमजोरियों का ज्ञान होना चाहिये। हमारे गेंदबाजी समूह को फीडबैक मिला था और पंजाब की पारी में हमने उसका इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज