Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

नववर्ष के जश्न के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और मंगलवार से जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना कारण भीड़ एकत्र होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने मंगलवार को सेक्टर-18, गार्डन गैलेरिया और जीआईपी मॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बार और रेस्तरां संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर जिले के प्रमुख मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने बताया कि मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो तीन दिनों तक जारी रहेगा। क्षमता से अधिक भीड़ होने की स्थिति में मॉल प्रबंधन को प्रवेश द्वार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Electric Kettle Cleaning Tips: ये एक भूल बना देगी कबाड़, जानें Safe रखने का सही तरीका

India AI Summit 2026 में अव्यवस्था पर मंत्री ashwini vaishnaw ने मांगी माफी, बोले- भीड़ अभूतपूर्व थी

सीधे भारत मंडपम से... क्या AI के क्षेत्र में दुनिया को पछाड़ पाएगा भारत?

आयुर्वेद का Anti-Aging Secret: ये 5 फूड्स लौटाएंगे चेहरे का Natural Glow