BJP के लिए Secularism कड़वा शब्द, वह इसे संविधान से हटाने को आतुर: MK Stalin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा से ही नफरत करती है और इसे संविधान से हटाने के लिए आतुर है।

यहां एक क्रिसमस कार्यक्रम में स्टालिन ने दक्षिणी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली की महिलाओं को शिक्षा दिलाने में 19वीं शताब्दी के आरंभ की ईसाई मिशनरी सारा टकर की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, सारा टकर कॉलेज जैसे संस्थान ही दक्षिणी तमिलनाडु में बड़ी संख्या में महिलाओं की शिक्षा की नींव हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्मनिरपेक्षता से नफरत करती है और इसे संविधान से हटाना चाहती है। उन्होंने कहा केंद्र में भाजपा के लिए धर्मनिरपेक्षता शब्द नीम के फल की तरह कड़वा है। वह इसे संविधान से ही हटाने के लिए आतुर है।

स्टालिन ने कहा, ‘‘ भाजपा का मकसद देश की विविधता को नष्ट करना और एक धर्म, एक भाषा, एक संस्कृति, एक चुनाव, एक पार्टी और एक नेता वाले सत्तावादी भविष्य का निर्माण करना है। वह तमिलनाडु में भी अपनी योजना को लागू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन द्रमुक और राज्य के पास भाजपा के नापाक मंसूबों का विरोध करने एवं उन्हें नाकाम करने की ताकत है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Super League विवाद खत्म! Real Madrid ने UEFA से मिलाया हाथ, European Football में नया दौर

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट