छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने किया फिर बड़ा ऑपरेशन, 16 नक्सली ढेर

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार (29 मार्च) को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 16 नक्सली मारे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि केरलापाल इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार (28 मार्च) रात को शुरू किए गए अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली मारे गए: विष्णु देव साय

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया, बेड़माकोटी की ओर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को नारायणपुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। आईजी ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान की हालत स्थिर हो गई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। 

प्रमुख खबरें

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति और शेफाली चमकीं

आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भविष्य पर नहीं लिया फैसला

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया