मणिपुर में सुरक्षाबलों ने चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2025

सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और पूर्व जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जेडयूएफ संगठन के एक गुट जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) के स्वयंभू उप प्रमुख नामगकलुंग कामेई उर्फ ​​नवंबर (42) को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के केकरूपाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 9-एमएम पिस्तौल के साथ एक मैगजीन बरामद की गयी है।

इंफाल पूर्व जिले के खुरई कोंगखम लीकाई से केसीपी (अपुनबा) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे हैं।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के नेपाली खुट्टी में एक अभियान के दौरान तीन बोल्ट एक्शन राइफल, चार सिंगल बैरल राइफल, दो पुल मैकेनिज्म राइफल, छह मोर्टार, एक ओपन बोर पिस्तौल, तीन व्हाइट फास्फोरस ग्रेनेड, गोला-बारूद और आंसू गैस के गोले जब्त किए गए।

प्रमुख खबरें

Kajal Aggarwal Birthday: जर्नलिस्ट बनने आई थीं, सिंघम गर्ल ऐसे बनीं Bollywood-South की Queen

Market Opening Bell | Sensex 557 अंक टूटा, Nifty 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला, इंफोसिस 8% क्रैश

Maa Inti Bangaaram की रिलीज़ से ठीक पहले तिरुमाला मंदिर पहुँचीं Samantha Ruth Prabhu, पति राज निदिमोरु के साथ लिया भगवान का आशीर्वाद

Karnataka MLC Elections 2026 | कांग्रेस की प्रचंड जीत से BJP-JD(S) में खलबली, 11 सीक्रेट वोटों ने उड़ाई विपक्ष की नींद