Kajal Aggarwal Birthday: जर्नलिस्ट बनने आई थीं, 'सिंघम' गर्ल ऐसे बनीं Bollywood-South की Queen

By अनन्या मिश्रा | Jun 19, 2026

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में धूम मचा चुकी अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज यानी की 19 जून को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काजल अग्रवाल सबसे अधिक डिमांड की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

काजल अग्रवाल ने फिल्म 'लक्ष्मी कलयाणम' में कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस को पहली कमर्शियल सफलता तेलुगु मूवी 'चंदामामा' से मिली थी। वहीं साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' ने काजल को तेलुगू सिनेमा का स्टार बना दिया। इसके बाद काजल के अभिनय की गाड़ी दौड़ पड़ी। फिल्म 'मगधीरा' में काजल के अपोजिट अभिनेता रामचरण तेजा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक कमाई की है। काजल बेस्ट तेलुगु एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं।

बॉलीवुड डेब्यू

वहीं काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम' से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में काजल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ काम किया था। इससे पहले साल 2004 में आई फिल्म 'क्यों! हो गया न' से काजल ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म में काजल अग्रवाल ने ऐश्वर्या की बहन का रोल किया था।

लॉकडाउन के दौरान हुआ प्यार

काजल की गौतम से मुलाकात सालों पहले एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। फर्स्ट मीटिंग के बाद काजल और गौतम के बीच दोस्ती हुई। दोनों करीब 7 साल तक दोस्त रहे और फिर दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। शादी करने से पहले करीब 3 सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन जब लॉकडाउन में कई हफ्तों तक दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी, तो दोनों को एहसास हुआ कि उनको शादी कर लेनी चाहिए। जिसके बाद काजल और गौतम ने शादी कर ली।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Telegram बना Paper Leak और Cyber Crime का अड्डा, केंद्र की दलीलों पर अदालत की मुहर

अब बिजली कटौती की टेंशन खत्म! आ गया Fridge का Power Bank, देगा 15 घंटे का Non-Stop बैकअप

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

दलीय टूट-फूट के सवालों से मुठभेड़ जरूरी