जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने किया पुलवामा में आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की सहायता करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से दो लोगों को गिरप्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस ने सेना एवं सीआरपीएफ के साथ मिलकर अवंतीपुरा इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: IND VS AUS: टीम इंडिया का प्रदर्शन देख खुश हुए सौरव गांगुली पुजारा, पंत की तारीफ की

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेजान गुलजार बेग और वसीम-उल-रहमान शेख के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए पाकिस्तानी आतंकी कमांडरों के संपर्क में थे। उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

प्रमुख खबरें

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC