छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मारे गए 26 से ज्यादा नक्सली

By अभिनय आकाश | May 21, 2025

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को पुष्टि की कि नारायणपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कुछ बड़े नाम भी मारे गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर जिले के जंगली अबूझमाड़ क्षेत्र में पहले एक बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जहां नक्सलियों और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। सुबह जंगल से घिरे अबूझमाड़ इलाके में शुरू हुए इस ऑपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवान शामिल थे। इस मुठभेड़ में कथित तौर पर सुरक्षा बलों ने शीर्ष नक्सली नेताओं को घेर लिया। 

प्रमुख खबरें

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन