Jammu-Kashmir: डोडा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी का किया सफाया, तेज बारिश के बीच घने जंगल में चल रहा ऑपरेशन

By अंकित सिंह | Jun 26, 2024

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि सेना के एक हेलीकॉप्टर को भी निगरानी के लिए इलाके में मंडराते देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा चलाए गए गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच सुबह करीब 9:50 बजे गंदोह इलाके के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई। 

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: आतंकी हमलों की श्रृंखला के बीच फिर से डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

सुरक्षा बलों की सहायता से पुलिस ने सिनू पंचायत में एक अभियान चलाया, लेकिन छिपे हुए आतंकवादियों से भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। यह ग्रेनेड मंगलवार देर शाम सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल को मिला।

प्रमुख खबरें

Delhi Government ने 25 IPS और DANIPS अफसरों के किए तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Ashwini Vaishnaw ने तय किया लक्ष्य, 23 अक्टूबर 2028 तक भारत में बनेंगे अपने Brand के फोन

World Wrestling Championship: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे, सुजीत कलकल करेंगे अगुआई

Tibet Earthquake में 16 की मौत, बचाव कार्य में China ने उतारे Satellites और Drones