नक्सल प्रभावित झारखंड में मिली सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, माओवादियों के पांच बंकर ध्वस्त, दो आईईडी बरामद

By रेनू तिवारी | Jul 12, 2025

सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चाईबासा के जराईकेले थाना क्षेत्र के कल्पबुरू के जंगलों में माओवादियों के पाँच भूमिगत बंकरों को ध्वस्त कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि भाकपा-माओवादी से जुड़े ये विद्रोही विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के बाद छिपने के लिए इन बंकरों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में माओवादियों के पाँच बंकर ध्वस्त कर दिए और उनके द्वारा लगाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Heavy Rainfall | झारखंड के कुछ हिस्सों के लिए 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया

उन्होंने कहा, "शुक्रवार को अभियान के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने दो आईईडी बरामद किए और माओवादियों के पाँच बंकर ध्वस्त कर दिए।" एसपी ने बताया कि टीम ने बंकरों से डेटोनेटर और तीर बम सहित अन्य सामान भी बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम ने बंकरों से डेटोनेटर और तीर बम सहित अन्य सामान भी बरामद किया। बयान में कहा गया कि बम निरोधक दस्ते ने सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान