खार्तूम में सुरक्षा बलों की छापेमारी: चार आतंकवादी ढेर, एक अधिकारी की भी मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

काहिरा। सूडान के सुरक्षा बलों ने सोमवार को राजधानी खार्तूम में कई जगह छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट संगठन के चार संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान में एक सैन्य अधिकारी की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी दक्षिणी खार्तूम के गाबरा में वहीं की गई, जहां पिछले सप्ताह संदिग्ध आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच खुफिया अधिकारी मारे गए थे। ‘जनरल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (जीआईए) ने एक बयान में बताया कि दो अन्य ठिकानों से बल ने चार अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में भी लिया है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक