झारखंड में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार बरामद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025

झारखंड के माओवादी प्रभावित बिरहोड़ेरा जंगल में शनिवार को एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसपी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान एक राइफल (एसएलआर), 20 कारतूस, एक इंसास राइफल की मैगजीन, एक एसएलआर मैगजीन, कोडेक्स वायर के दो बंडल और एक डेटोनेटर बरामद किया गया। गोमिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिरहोड़ेरा जंगल में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये थे और सीआरपीएफ एक जवान शहीद हो गया था।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video