31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद होगा पूरी तरह खत्म, अमित शाह के दावे पर काम करते सुरक्षा बल के जवान, 22 नक्सली ढेर

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए। सुबह 7 बजे से ही दोनों समूहों के बीच गोलीबारी चल रही है, जिसमें एक डीआरजी जवान शहीद हो गया। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादी विरोधी अभियान के तहत गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत एक संयुक्त टीम तैनात की गई थी। इलाके में मुठभेड़ और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पहली और बड़ी मुठभेड़ में, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर के घने जंगल में अठारह नक्सली और एक पुलिस जवान मारे गए। सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

बस्तर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह जंगलों में मुठभेड़ हुई। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के एक जवान सहित दो जवानों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा