विरोध प्रदर्शन के बाद फडणवीस के नागपुर आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नागपुर स्थित आवास की सुरक्षा बुधवार को बढ़ा दी गई। उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के मुद्दे पर एक स्थानीय संगठन के क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया है।

बुधवार को जय विदर्भ पार्टी के कई कार्यकर्ता वैरायटी स्क्वायर पर एकत्र हुए और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर फडणवीस के दोनों घरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल