Salman Khan के आवास की सुरक्षा बढ़ी, बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया

By Prabhasakshi News Desk | Jan 07, 2025

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाते हुए इसकी बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया है और सड़क पर नजर रखने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी वाली सीसीटीवी कैमरा प्रणाली भी लगाई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुलेटप्रूफ ग्लास लगाये जाने से अभिनेता की उस वक्त सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जब वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में आएंगे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए इमारत के सामने एक हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और इसके चारों ओर कंटीली तार की बाड़ भी लगाई जा रही है। अभिनेता को पूर्व में बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली हैं। नवी मुंबई पुलिस ने जून 2024 में दावा किया था कि उन्हें अभिनेता की हत्या की साजिश का उस वक्त पता चला था, जब वह मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस पर गए थे। खान को पहले से ही 24 घंटे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना