सुरक्षा चूक का मामला: SC में यासीन मलिक की पेशी पर तिहाड़ के 4 अधिकारी निलंबित

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2023

कुछ अधिकारियों की ओर से गंभीर सुरक्षा चूक का हवाला देते हुए जेल में बंद हुर्रियत नेता यासीन मलिक की सुप्रीम कोर्ट में पेशी के एक दिन बाद दिल्ली जेल अधिकारियों ने शनिवार को तिहाड़ सेंट्रल जेल के जेल नंबर 7 के एक उपाधीक्षक, दो सहायक अधीक्षक और एक हेड वार्डर सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। महानिदेशक (जेल) संजय बैनीवाल, जिन्होंने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया, ने कहा कि प्रथम दृष्टया, इन चार अधिकारियों को शीर्ष अदालत के समक्ष मलिक की भौतिक पेशी के लिए जिम्मेदार पाया गया है।

बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासीन मलिक की व्यक्तिगत उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सवाल किया कि जब ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया गया तो उन्हें अदालत में क्यों लाया गया।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga