MHA ने मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ली, पहले बेटे शुभ्रांशु की हटाई थी सिक्योरिटी

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2021

नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय ने तृणमूल नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ले ली है। इससे पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय की सुरक्षा को वापस ले लिया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्रालय ने तृणमूल नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ले ली है, आदेश जारी किया गया है। 

भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हुए मुकुल रॉय के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा थी। उनके साथ सीआईएसएफ के 8 सुरक्षाकर्मी, जिनमें 5 सशस्त्र गार्ड और 3 निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु के तृणमूल में शामिल होने के बाद दोनों की ही सुरक्षा को वापस ले लिया गया है।  

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हमले की आशंका को देखते हुए मुकुल रॉय की सुरक्षा में इजाफा किया गया था और उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े