झारखंड में सुरक्षाकर्मियों ने जंगल से तीन आईईडी बरामद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

 झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल से सुरक्षाकर्मियों ने तीन संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने नक्सल प्रभावित जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोवाबेरा गांव के पास जंगल में लगाए गए विस्फोटकों का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि पांच-पांच किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। जिले के कोल्हन क्षेत्र में मिसिर बेसरा समेत शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।

बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। जिले के जराइकेला इलाके में मंगलवार को कथित तौर पर माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई थी।

प्रमुख खबरें

बिजली संकट की चिंता खत्म! Minister Kishan Reddy का दावा- देश में 90 दिन का Coal Stock मौजूद

ICC ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान

Asha Bhosle Last Rites: नम आंखों से देश ने दी विदाई, पंचतत्व में विलीन हुईं सुरों की मल्लिका, बेटे ने दी मुखाग्नि

Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा बैसाखी का त्योहार