By अमित मुखर्जी | Feb 05, 2022
पिण्डरा विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय PM मोदी और CM योगी पर टिपण्णी को लेकर फंस गये हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही उन पर राजद्रोह, आदर्श आचार संहिता उलंघन को लेकर पिंडरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के कड़े निर्देश के बावजूद तहसील पिण्डरा के सम्बन्धित लेखपाल तथा ग्राम पंचायत सचिव को घटना का संज्ञान न लिये जाने के कारण चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया गया।