सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह का केस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की थी तालिबान की तुलना

By अंकित सिंह | Aug 18, 2021

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ सकते हैं। दरअसल, कथित तौर पर तालिबान के समर्थन में उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने तालिबान का समर्थन करते हुए उनकी तुलना भारत की आजादी के लिए लड़े स्वतंत्रता सेनानियों से कर दी थी। संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि थाना संभल कोतवाली में कल देर रात संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और 2 अन्य के ख़िलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में बताया गया कि इन्होंने तालिबान के संबंध में भड़काऊ बयान दिए, एक मीडिया ब्रीफिंग में तालिबान की तुलना भारत के स्वाधीनता सेनानियों से की गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक एसपी ने आगे कहा कि तालिबान भारत सरकार द्वारा घोषित एक आतंकवादी संगठन है, इस तरह के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। उपरोक्त लिखित तहरीर के आधार पर उपरोक्त तीनों लोगों के ख़िलाफ धारा-124 ए, 153 ए और 295 ए IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आपको बता दें कि संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन कर दिया है। इसमें उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज्य कर दी है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता