पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ दर्ज मामले में राजद्रोह की धारा जोड़ी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नोएडा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में राजद्रोह की धारा बढ़ाई गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर 20 अक्टूबर को सेक्टर आठ में निकाले गए जुलूस में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: क्या है नेट जीरो उत्सर्जन, जिसके टारगेट से भारत ने खुद को दूर रखने का किया फैसला

उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ राजद्रोह कानून लागू करने की बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी। आगरा के एक कालेज में तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ भी उप्र पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। इन तीनों छात्रों ने रविवार को टी-20 क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की विजय पर कथित रूप से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये थे।

प्रमुख खबरें

Power Sector में Adani का 3,050 करोड़ का Mega Deal, IntelliSmart के अधिग्रहण से बदलेगा बाजार का खेल

Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान: Meta के साथ मिलकर Jamnagar बनेगा भारत का नया Global Tech Hub

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में बर्बर सैन्य-पुलिस हिंसा के अंतरराष्ट्रीय निहितार्थ

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, Abhijeet Dipke की चेतावनी- अब युवा पीछे नहीं हटेंगे